नई दिल्ली - राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। मुखर्जी का निधन मंगलवार सुबह दिल्ली में सेना के रिसर्च एवं रैफरल (आरआर) अस्पताल में हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उन्होंने 10 बजकर 51 मिनट पर आईसीयू में अंतिम सांस ली। उन्हें गत 7 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंतिम संस्कार के दौरान बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भी मौजूद रहेंगी। अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे लोधी रोड, श्मशान घाट पर किया जाएगा।