लंदन - अपनी खूबसूरती के लिये दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचने वाले ताजमहल को विश्व के सर्वश्रेष्ठ पर्यटक आकर्षणों की नयी सूची में पांचवां स्थान मिला है। ट्रैवल गाइड बुक ‘लोनली प्लैनेट’ की ‘अल्टीमेट ट्रैवेलिस्ट’ की नयी सूची में उत्तरी कंबोडिया स्थित अंकोरवाट मंदिर को पहले स्थान पर रखा गया है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट बैरियर रीफ, तीसरे पर पेरू का ऐतिहासिक माचू पिच्चू और चौथे नंबर पर चीन की ग्रेट वॉल चाइना को जगह दी गयी है।