Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

हादसे के बाद प्रशासन ने मणिकर्ण गुरुद्वारे के आसपास परिसरों को खाली करवाया

Updated on Thursday, August 20, 2015 16:03 PM IST

कुल्लू - हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने मणिकर्ण गुरुद्वारे को खाली करने के आदेश दिए हैं। कुल्लू के एसडीएम ने प्रबंधकों को नोटिस जारी कर गुरुद्वारा भवन बंद करने को कहा है। साथ ही कुल्लू प्रशासन ने जिले में ऐसे सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की फिर से समीक्षा के आदेश भी दे दिए हैं जहां श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक है। संवदेनशील क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों पर निगरानी रखने के आदेश भी दिए हैं।

 

प्रशासन का कहना है कि पिछले कई सालों के दौरान सरकार की बिना अनुमति से गुरुद्वारे के आसपास अवैध तौर पर भवन निर्माण किया गया है जो असुरक्षित है। जहां एक ओर पहाड़ की तरफ से होने वाले भूस्खलन का खतरा है, वहीं दूसरी तरफ पार्वती नदी में उफान तबाही का कारण बन सकता है। इसके साथ ही जिस जगह पर गुरुद्वारा भवन का निर्माण किया गया है वह वन भूमि है। वन भूमि पर किसी भी तरह के निर्माण की इजाजत नहीं दी जा सकती। मणिकर्ण हादसे में जिन श्रद्धालुओं की मौत हुई है वे पिछले पांच साल से लगातार यहां आ रहे थे। हादसे के अगले दिन यानी बुधवार को उन्हें यहां से लौटना था। पंजाब के संगरूर जिले के रोगला तलवा मंडी गांव के रहने वाले ये श्रद्धालु नयनादेवी के दर्शन करने के बाद मणिकर्ण पहुंचे थे। ये सभी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे।

 

कुल्लू के एसडीएम की तरफ से आज मणिकर्ण गुरुद्वारे को नोटिस जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि गुरुद्वारे को खाली न करने की स्थिति में गुरुद्वारा प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर कोई हादसा होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी गुरुद्वारा प्रबंधन की होगी। प्रशासन का कहना है कि यहां निर्माण इस कद्र बेतरतीब ढंग से किया गया है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। खासतौर पर जिस जगह चट्टान गिरी है उस जगह तीन-चार और बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने का खतरा है। इसके अलावा गुरुद्वारे के पीछे वाली पहाड़ी से होने वाला भूस्खलन भी गुरुद्वारे के लिए खतरा बन सकता है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X