मुंबई - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक रमेश कदम को 141 करोड़ रुपए के कथित घोटाले में महाराष्ट्र सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह कदम को पुणे-अहमदनगर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल से सीआईडी ने गिरफ्तार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कदम ने सरकार द्वारा संचालित अन्नाभाऊ साठे आर्थिक विकास महामंडल के चेयरमैन पद पर रहते हुए (2010 से 2014) कथित तौर पर खुद के द्वारा संचालित संस्थाओं को पैसा ट्रांसर्फर करने का आरोप है। सीआईडी अधिकारियों के मुताबिक महामंडल संस्था का यह पैसा मातंग समाज के आर्थिक विकास के लिए जारी किया गया था।