Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

महाराष्ट्र में प्याज का थोक भाव 46 रुपये के पार

Updated on Tuesday, August 18, 2015 10:22 AM IST

मुबंई - देश के सबसे बड़े प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र की सबसे पड़ी प्याज मंडी लासलगांव में प्याज का थोक भाव 46 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को लासलगांव मंडी में प्याज का अधिकतम भाव 4,627 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया जो करीब दो साल में सबसे ज्यादा भाव है, औसत भाव 4,300 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है। लासलगांव मे प्याज कारोबारियों के मुताबिक आवक में आई कमी की वजह से प्याज की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है, सोमवार को मंडी में सिर्फ 3,500 क्विंटल प्याज की आवक हुई है जबकि पिछले साल 17 अगस्त को 10,000 क्विंटल से ज्यादा प्याज मंडी में बिकने के लिए आया था।

 

इस साल प्याज की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना के बीच किसानों ने मंडी में बिकवाली घटा दी है जिस वजह से इसकी कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। इस साल उत्पादन पिछले साल के मुकाबले कुछ कम रहने की आशंका भी है जिस वजह से भाव को सपोर्ट मिल रही है। 2014-15 के दौरान देश में 1.89 करोड़ टन प्याज का उत्पादन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल उत्पादन 1.94 करोड़ टन था।

 

महाराष्ट्र में प्याज के बढ़े हुए भाव का असर दिल्ली में कीमतों पर दिख सकता है, 17 अगस्त को छोड़ दें हफ्तेभर से दिल्ली में प्याज की रोजाना आवक 100 ट्रक (एक ट्रक लगभग 16 टन) के नीचे बनी हुई हैं, पिछले हफ्ते सोमवार को 75 ट्रक, मंगलवार को 50 ट्रक, बुधवार को 61 ट्रक, गुरुवार को 51 ट्रक और शुक्रवार को 56 ट्रक प्याज की आवक हुई है। सिर्फ 17 अगस्त को आवक 100 ट्रक देखी गई है। दिल्ली की मंडी में आवक घटने की वजह से आने वाले दिनों में प्याज के भाव में और बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है, रिटेल मार्केट में भाव 65-70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकता है, फिलहाल रिटेल मार्केट में प्याज 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।  

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X