नई दिल्ली - दिल्ली पुलिस को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है, इसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट को बम ब्लास्ट में उड़ा दिया जाएगा। यह धमकी भरा ई-मेल पुलिस को सोमवार को मिला, जिसके बाद यहां सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंची और उसने हर कमरे की बारीकी से तलाशी ली, हालांकि यहां कुछ बरामद नहीं हुआ।
पुलिस सूत्रों ने कहा है कि पहले यह ई-मेल एक आदमी को मिला था, जिसने इसे पुलिस को फॉरवर्ड कर दिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है। टीवी चैनलों के मुताबिक फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट में सेंसेटिव प्लेसिस पर लॉ इंटनर्न्स की एंट्री को बैन कर दिया है। वकीलों से मुलाकात के लिए आने वाले लोगों को भी अब इन जगहों पर नहीं जाने दिया जाएगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के जज दीपक मिश्रा को भी किसी अनजान आदमी की तरफ से धमकी दी गई थी।