Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

ओआरओपी: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे पूर्व सैनिक

Updated on Monday, August 17, 2015 10:41 AM IST

नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) पर दिए आश्वासन से निराश पूर्व सैन्यकर्मियों ने रविवार को ऐलान किया कि वह आगामी 24 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। युनाइटेड फ्रंट ऑफ मूवमेंट ऑफ एक्स-सर्विसमेन के मीडिया सलाहकार कर्नल (सेवानिवृत्त) अनिल कौल ने कहा, ‘पूर्व सैन्यकर्मियों का समूह आगामी 24 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेगा।’ ओरओपी की मांग को लेकर पूर्व सैन्यकर्मियों का प्रदर्शन आज 63वें दिन में प्रवेश कर गया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में ओआरओपी को लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा का उल्लेख नहीं किया था, हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसको लेकर बातचीत आखिरी चरण में है। मोदी की ओर से समयसीमा नहीं बताए जाने को लेकर पूर्व सैन्यकर्मियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और अपने प्रदर्शन करने तेज करने का फैसला किया। उधर, ओआरओपी की मांग को लेकर स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के जलपान कार्यक्रम में नहीं पहुंचने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कर्नल (सेवानिवृत) देविंदर सहरावत ने प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखकर पूर्व सैनिकों की ओर से उनके हस्तक्षेप की मांग की है।

 

सहरावत ने सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति को कल भेजे पत्र में कहा, ‘मुझे भारी मन से आपको बताना पड़ रहा है कि पूर्व सैनिक सडक़ों पर बदहाल हैं और पुलिस एवं नगरपालिका परिषद के अधिकारियों के हाथों अन्यायपूर्ण एवं अपमानजनक बर्ताव से गुजर रहे हैं क्योंकि वे ओआरओपी की अपनी यथोचित मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।’ उन्होंने लिखा है, ‘मेरी धृष्टता माफ कीजिए, लेकिन वे इस मामले में आपके हस्तक्षेप की आशा करते हैं।’ पूर्व सैनिक राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में ओआरओपी के तत्काल क्रियान्वयन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X