Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

महिलाओं को एचआरटीसी बसों में 25 फीसदी छूट : जीएस बाली

Updated on Monday, August 17, 2015 10:32 AM IST

मंडी - हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को बस किराए में सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश के भीतर न्यूनतम किराए को छोडक़र हिमाचल पथ परिवहन निगम की अन्य बसों में यात्रा करने पर महिलाओं को बस किराए में 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मंडी में स्वतंत्रता दिवस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को प्रदेश में बस किराए में 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह छूट 17 अगस्त से लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम की बसों में महिलाओं को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत एक नया और प्रभावी कदम उठाते हुए विशेष महिला दल गठित किया जाएगा।

 

यह दल आकस्मिक निरीक्षण करके महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसके लिए ‘महिला मित्र एवं सहायक परिवहन निरीक्षक’ की तैनाती हर बस अड्डे पर की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रदेश के विभिन्न शहरों में विशेष महिला बसें चलाने की भी घोषणा की। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों को सेवा के दौरान दुर्घटना एवं अन्य कारणों से सुरक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत उनको दो लाख रुपए के बीमा कवर की भी घोषणा की। इसमें निगम के सभी नियमित व अनुबंध चालक तथा परिचालक शामिल किए जाएंगे।

 

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मंडी से टांडा (कांगड़ा) के लिए एक नई बस सेवा आरंभ करने, मनाली से जयपुर तथा धर्मशाला से श्रीनगर के लिए वोल्वो बस सेवा आरंभ करने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त शिमला, धर्मशाला, मंडी तथा मनाली से चंडीगढ़ के लिए आठ से 10 सीटर हाई एंड लग्जरी बस सेवा प्रारंभ की जाएंगी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इस अवसर पर ‘महिला चालक कौशल विकास योजना’आरंभ करने की भी घोषणा की। इस योजना के तहत कोई भी महिला परिवहन निगम के ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों में हर रोज दो घंटे का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X