Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

शिमला में सोलर सिटी मंजूर, हमीरपुर को लगा झटका

Updated on Tuesday, August 18, 2015 09:50 AM IST

हमीरपुर - हिमाचल के दो शहरों में सोलर सिटी बनाने के प्रस्ताव में शिमला को सौगात तथा हमीरपुर को जोर का झटका मिला है। राज्य सरकार से भेजे गए प्रस्ताव के तहत शिमला को सोलर सिटी मंजूर कर दी गई है। इसके विपरीत हमीरपुर का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। सोलर सिटी के तहत हमीरपुर में एक करोड़ का प्रोजेक्ट मिलना था। इसमें स्ट्रीट लाइट, गीजर तथा सोलर कुक्कर आबंटित होने थे। उधर शिमला सोलर सिटी के लिए केंद्र से धनवर्षा शुरू हो गई है। इस कड़ी में राजधानी के स्लम एरिया में गरीबों के लिए 1790 मुफ्त घरेलू स्ट्रीट लाइट्स स्थापित करने को फंड जारी हो गया है।

 

20 किलोवाट का प्लांट रिज मैदान तथा 15 किलोवाट का पंचायत भवन में स्थापित होगा। बीस किलोवाट का सोलर पावर प्लांट पुराने बस अड्डे में लगेगा। इसके लिए केंद्र से अनुमति मिल गई है। बताते चलें कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के दो शहरों शिमला तथा हमीरपुर को सोलर सिटी के लिए चुना है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शिमला को पहले ही पांच करोड़ की सौगात मिल चुकी है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने हमीरपुर में प्रस्तावित सोलर सिटी की डीपीआर मंजूर कर दी थी, लेकिन आगे की कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी है। दो साल से लालफीताशाही का शिकार सोलर सिटी हमीरपुर का प्रस्ताव अब खटाई में डाल दिया है। हालांकि इस पर राज्य ने केंद्रीय मंत्रालय को कई बार आग्रह पत्र भेजे हैं।

 

सोलर सिटी के तहत पूरे शहर में 300 से ज्यादा सोलर लाइट्स स्थापित की जानी थीं। हमीरपुर शहर को सोलर सिटी बनाने का मास्टर प्लान हैदराबाद की एपिटको कंपनी ने तैयार किया था। इसी तर्ज पर शिमला के लिए स्वीकृत हुई सोलर सिटी की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इस आधार पर अब पूरे रिज मैदान में 20 किलोवाट की दूधिया रोशनी होगी। पुराना बस अड्डा स्थित एचआरटीसी के एमडी कार्यालय से लेकर इस पूरे परिसर में भी 20 किलोवाट सोलर प्लांट के टेंडर खोले गए हैं। इसी के साथ 15 किलोवाट से जोड़े गए पंचायत भवन के बाद अब शिमला शहर में रात भर सोलर लाइट का उजाला रहेगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X