Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

बैंकॉक के मंदिर में धमाके, 27 की मौत, 90 से अधिक घायल

Updated on Tuesday, August 18, 2015 09:42 AM IST

बैंकॉक - थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक सोमवार शाम को इरावन मंदिर के पास हुए एक जबरदस्त ब्लास्ट से दहल गई। इस ब्लास्ट में खबर लिखे जाने तक 27 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल थे। मरने वालों में ज्यादातर चीन व ताइवान के नागरिक हैं। हताहतों की तादाद बढऩे की आशंका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन बम मंदिर के अंदर भी रखे गए थे, जिन्हें समय रहते डिफ्यूज कर दिया गया। थाईलैंड की राजधानी में यह पहला ऐसा हमला है। चिडलोम जिले में स्थित भगवान ब्रह्मा के इरावन मंदिर के भीतर यह विस्फोट हुआ। सरकार का मानना है कि विस्फोटों का लक्ष्य देश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नुकसान पहुंचाना है।

 

यह मंदिर बैंकॉक के व्यावसायिक गढ़ के मुख्य मार्ग पर स्थित है और इसके आसपास तीन बड़े शॉपिंग मॉल और बड़े औद्योगिक समूहों के होटल हैं। बैंकॉक थाइलैंड का कामर्शियल हब भी है। थाइलैंड के मीडिया की रिपोर्ट्स ने वहां के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि यह शक्तिशाली विस्फोट बम के जरिए किया गया। खबरों के मुताबिक यह ब्लास्ट बैंकॉक के इरावन मंदिर के पास हुआ। इस इलाके के आसपास अकसर पर्यटकों को चहल-पहल रहती है।  सोशल मीडिया में आ रही ब्लास्ट की तस्वीरों में घटनास्थल का बेहद भयावह नजारा दिख रहा था। घायल लोग जहां-तहां पड़े हुए थे। इस ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ है, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यह बम किसी बाइक में रखा गया था। ब्लास्ट से करीब 45 वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X