Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

4.50 लाख करोड़ का निवेश करेगा यूएई

Updated on Tuesday, August 18, 2015 09:43 AM IST

दुबई - 50000 प्रवासी भारतीयों से खचाखच भरे दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार शाम को आयोजित मरहबा नमो कार्यक्रम में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा देखते ही बनता था। स्टेडियम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं यहां पर मिनी भारत देख रहा हूं। उन्होंने अपने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आचरण के कारण भारत गौरव अनुभव करता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की ओर से जारी किया गया साझा बयान बहुत ही आनंद देने वाला है। इसमें कहा गया है कि यूएई भारत में 4.50 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने को तैयार है।

 

उन्होंने कहा कि भारत में अगर बारिश होती है तो दुबई के मेरे देशवासी यहां छाता निकाल लेते हैं और अगर भारत कोई आपदा झेल रहा होता है तो यहां पर बैठा भारतवंशी चैन की नींद नहीं सोता है। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच साझा बयान में आतंकवाद से लडऩे के प्रति जताई प्रतिबद्धता को बेहद महत्त्वपूर्ण मानते हैं। कई साल से संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव कई सालों से लटका पड़ा है। जो संयुक्त राष्ट्र पहले विश्व युद्ध के बाद से काम कर रहा है, वह अभी आतंकवाद की परिभाषा तय नहीं कर पाया है। किसे आतंकवाद कहा जाए और किसे नहीं, वह यह तय नहीं कर पाया है। मुझे खुशी है कि दुबई के प्रिंस ने भारत के स्टैंड का समर्थन किया है। आतंकवाद से लडऩे के विषय में आपने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। आतंकवाद के खिलाफ दुबई और भारत ने एकता के स्वर के साथ संदेश दे दिया है। मैं इसे बहुत अहम मानता हूं। समझने वाले समझ जाएंगे, अक्लमंद को इशारा काफी है।

 

आतंकवाद में लिप्त लोगों को सजा होनी चाहिए, यह स्पष्ट संकेत यहां से निकला है। जब तक आतंकवाद की मानसिकता का समर्थन करने वाले देशों की तरफ मानवता में यकीन करने वाले देश एकजुट होकर कड़ी नजर से नहीं देखेंगे, तब तक इस समस्या का खात्मा नहीं होगा। मोदी ने कहा कि वह यहां के शासकों के इसलिए भी आभारी हैं क्योंकि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि भारत को सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए।मरहबा नमो को इस नजरिए से भी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यूएई के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि दौरे पर आए किसी देश के प्रमुख को इतने बड़े पैमाने पर सभा करने की इजाजत दी गई है। 

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X