नई दिल्ली - आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की परेशानियां बढऩे लगी हैं। ईडी और सीबीआई की अपील पर सिंगापुर सरकार ने ललित मोदी के दो बैंक अकाउंट सील कर दिए हैं। सिंगापुर ने भारत से ललित मोदी के बारे में और जानकारी मांगी है। एक टीवी चैनल के मुताबिक भारत और सिंगापुर के अफसरों के बीच ललित मोदी को लेकर पिछले कई दिनों से बातचीत चल रही थी। इसके बाद मोदी के खातों को सील किया गया है। इस बीच, खबर है कि सीबीआई ने इंटरपोल को एक लेटर लिखकर ललित मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है।