भुवनेश्वर - धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार स्वयंभू संत सारथी बाबा उर्फ संतोष राउल के खिलाफ उस मेडिकल की छात्रा ने नई प्राथमिकी दर्ज कराई, जिस पर आरोप है कि वह हैदराबाद के होटल में उनके साथ ठहरी थी। उसने प्राथमिकी में कहा है कि उसे बाबा की ओर से धमकियां मिली हैं। एक अन्य घटना में शनिवार को ही सारथी बाबा की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कटक के अनुमंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया। उन्हें 21 अगस्त को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।