Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

मोदी पहुंचे आबुधामी की मस्जिद, मोदी-मोदी के नारों से गूंजा यूएई

Updated on Monday, August 17, 2015 10:18 AM IST

आबुधाबी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की दो दिनों की यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं। रविवार शाम को वह आबुधाबी की मशहूर शेख जायद मस्जिद में पहुंचे। मस्जिद में मोदी ने प्रोटोकॉल तोडक़र लोगों से मुलाकात की। वहां मौजूद भारतीय कम्युनिटी के लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद बताया गया है। इस मस्जिद में हाथ का बुना हुआ दुनिया का सबसे बड़ा कालीन है, जिस पर बैठकर एक बार में हजारों लोग नमाज पढ़ सकते हैं।

 

इससे पहले पीएम रविवार शाम साढ़े चार बजे आबुधाबी एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां उनका यूएई सरकार की ओर से शानदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने अंग्रेजी और अरबी लैंग्वेज में ट्वीट किया। लिखा, हैलो यूएई। मैं इस दौरे को लेकर आशावादी हूं। मुझे उम्मीद है कि इस यात्रा से भारत-यूएई के बीच संबंधों को और भी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर मोदी ने आबुधाबी के प्रिंस एचएच शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नह्यन और यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद और यूएई सरकार के अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की। मोदी ने यूएई के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जाएद का शुक्रिया अदा किया।

 

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि भारतीय समुदाय ने न केवल यूएई के विकास और प्रगति, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति में भी योगदान किया है। साथ ही कहा कि भारत में जिस तरह के आर्थिक सुधार हो रहे हैं, उसे देखते हुए यूएई के लिए भारत पूंजी निवेश का एक आकर्षक और सुरक्षित स्थान बन सकता है। उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि वह यूएई के साथ मिलकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करे। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ मिलकर मुकाबला करे। दो दिवसीय दौरे में पीएम न केवल बिजनेस मीटिंग करेंगे, बल्कि भारतीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम का एजेंडा दोनों देशों के बीच व्यावसायिक रिश्तों को सुधारना है। इसके अलावा, आतंकी संगठन आईएसआईएस की वजह से क्षेत्र में उपजे संकट पर भी बातचीत हो सकती है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X