देहरादून - देहरादून के लोगों के लिए अच्छी खबर है की सरकार ने लोगो को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक अभिनव योजना की शुरुआत की है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत के 69वें स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी पत्नी रेणुका रावत के साथ राजधानी के घंटाघर स्थित एचएनबी काम्प्लैक्स में इस योजना की शुरूआत की। इस योजना का नाम इंदिरा अम्मा योजना रखा है।
इस अभिनव योजना के तहत वहां के लोगो को सिर्फ 20 रूपये में पौष्टिक भोजन की थाली उपलब्ध कराई जा रही है। इस मैन्यू में लोगो को राजमा, उड़द मिश्रित दाल, चौलाई का साग या आलू गोभी की सब्जी, चार रोटी, चावल, हरी चटनी व अचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार इस योजना के द्वारा लोगो को सस्ती कैंटीन सुविधा के माध्यम से 20 रूपये में पौष्टिकता से भरपूर भोजन को उपलब्ध करवाना चाहती है, तथा वहां के लोगो में इस योजना के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है।