रोहतक - पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भतीजे सुखविंद्र हुड्डा की शादी में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई प्रदेशों के सीएम, राज्यपाल व अन्य दिग्गज नेता भी पहुंचे। सुरक्षा के चलते सभी वीआईपी मेहमान 15 मिनट के अंतराल में समारोह में पहुंचे। सुबह 11 बजे शादी समारोह शुरू हुआ। सवा एक बजे सबसे पहले उपराष्ट्रपति आये और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ।