जींद - पूर्व कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई ‘लाडली’ योजना को भाजपा सरकार ने ‘आपकी बेटी,हमारी बेटी’ नाम दिया है। सोमवार को डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि योजना को ‘आपकी बेटी,हमारी बेटी’ योजना में समायोजित कर दिया गया है। आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार लाभार्थी होंगे।
इन परिवारों में पहली बेटी के जन्म लेने पर ही 21 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। अगर लडक़ी की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पात्र परिवार इस योजना का लाभ लेने के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों से नि:शुल्क आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।