यमुनानगर - वर्तमान हरियाणा सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर 26 अक्तूबर 2015 को यमुनानगर के माडल टाउन दशहरा ग्राउंड में जिला स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएंगे। यह जानकारी जिला उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने सोमवार अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दी। इस दौरान उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि रैली स्तर पर ही विभिन्न विभागों द्वारा हरियाणा सरकार की एक वर्ष से संबंधित उपलब्धियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 26 अक्तूबर 2015 को सांयकाल में इसी स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य स्तरीय कलाकार व कवि भाग लेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. सतबीर सिंह सैणी, जगाधरी के एसडीएम प्रेम चंद, बिलासपुर के एसडीएम गिरिश कुमार, नगराधीश पूजा चांवरिया, जिला राजस्व अधिकारी सतीश भारद्वाज सहित संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
26 को मुख्यमंत्री बताएंगे प्रदेश को सरकार की उपलब्धियां