Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

डेंगू से हरियाणा की पूर्व मंत्री मीना मंडल की मौत

Updated on Friday, October 16, 2015 13:56 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा की हुड्डा - सरकार में सहकारिता मंत्री रही मीना मंडल की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। मीना मंडल गुडग़ांव के मेदांता मेडिसिटी में उपचाराधीन थी। हरियाणा की पूर्व हुड्डा सरकार के पहले कार्यकाल में मीना मंडल वर्ष 2005 से 2010 तक सहकारिता मंत्री थी। करनाल विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने वाली मीना मंडल को हुड्डा सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी अहम जिम्मेदारियां दी गई थी। मंडल सत्ता व संगठन में रहते हुए दलितों की आवाज बुलंद करने के लिए मशहूर थी।

 

पिछले कई दिनों से उन्हें डेंगू था। जिसके चलते करीब पांच दिन पहले इलाज के लिए उन्हें गुडग़ांव के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया। इलाज के बावजूद उनके शरीर में खून बनना बंद हो गया था। बीती रात डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में कहा कि गया कि उनके खून में प्लेटलैट्स की मात्रा लगातार कम हो रही थी। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता लगातार कम हो रही थी। जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं करनाल से विधायक मनोहरलाल खट्टर ने मीना मंडल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि करनाल विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हुए मीना मंडल ने हमेशा से समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज उठाई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार में रहते हुए मीना मंडल ने हमेशा ही अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि मीना मंडल की अकस्मात मृत्यु से संगठन को भारी नुकसान हुआ है। 

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X