रेवाड़ी - हथियारों से लैस नकाबपोश 5 बदमाशों ने बुधवार को दिन-दहाड़े फायरिंग कर पीएनबी की शाखा में कैशियर को बंधक बनाकर 3.03 लाख रुपये लूट लिये और फरार हो गये। कैशियर ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने हवा में फायरिंग शुरू कर दी। भागते बदमाशों का पुलिस ने जब पीछा किया तो वे खेतों में कार को छोड़ कर फरार हो गये। कार से फर्जी नम्बर प्लेट व एक रिवाल्वर बरामद हुआ है। बाद में एक बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा।
थाना रोहड़ाई के तहत गांव खेड़ा आलमपुर की हाईवे 71 स्थित पीएनबी शाखा में दोपहर 3 बजे एक बीट कार में सवार होकर 5 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। एक बदमाश स्टार्ट कार में बैठा रहा और 4 बैंक के अन्दर घुस गये। एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। अन्दर घुसते ही उन्होंने हवा में फायर कर दहशत फैला दी। उन्होंने काउंटर से छलांग लगाकर कैशियर, मैनेजर व चौकीदार को एक जगह एकत्रित कर बंधक बना लिया और शेष बदमाशों ने कैशियर के काउंटर में घुसकर 3.03 लाख रुपये की नकदी निकाल ली।
इसी काउंटर की दूसरी दराज में 9-10 लाख रुपये भी रखे थे। लेकिन इसकी उन्हें भनक नहीं लगी। इस बैंक में कोई गनमैन नहीं था। नकदी लूटने के बाद सभी बदमाश बाहर खड़ी सफेद रंग की बीट गाड़ी में सवार होकर हाईवे की गलत साइड पर रेवाड़ी की ओर निकल पड़े। इधर मैनेजर ने आपातकालीन अलार्म बजाकर पुलिस को इस वारदात की सूचना दे दी। रोहड़ाई पुलिस उनके पीछे लग गयी और वीटी मिलने पर रेवाड़ी पुलिस भी यहां से चल पड़ी।
पुलिस को पीछे आता देख बदमाशों ने अपनी गाडी को गांव राजावास की ओर मोड़ दिया। लेकिन वहां ट्रेक्टर व स्कूल की बस बीच में आ जाने के कारण वे गांव में घुस गये और भटकते हुए उनकी कार खेतों में जा फंसी। बदमाश कार को वहीं छोडक़र व नकदी लेकर पैदल भाग निकले। पीछा कर रही रोहड़ाई पुलिस की गाड़हयां भी खेत में फंस गई तो वे भी पैदल उनके पीछे लग गये। बदमाशों ने उन पर फायर किया। इस अफरा-तफरी में पांचों बदमाश बिछड़ गए