Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

अंबाला में 39 करोड़ का अस्पताल की मिली मंजूरी

Updated on Tuesday, September 29, 2015 10:31 AM IST

अंबाला - स्वास्थ्य और शिक्षा समाज के दो सबसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्र हैं और देश की आजादी के 67 वर्ष तक इन दोनों क्षेत्रों की सबसे अधिक अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि सभी 21 जिलों में अस्पतालों में एमआरआई और डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है और अब तक पांच जिलों में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है।

 

शेष 16 जिलों के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है और सभी प्रकार के टेस्ट की सुविधा अस्पताल स्तर पर ही सुनिश्चित करने के लिए 64 करोड़ रुपए की लागत से नए उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा अंबाला छावनी में 39 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया अस्पताल बनाया जा रहा है और पांच मंजिला इस अस्पताल का निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है।

 

इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने संचार और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से चार वरिष्ठ पेंशन धारकों को पुरस्कृत किया। इनमें 91 वर्षीय अशचरज राज शर्मा, 88 वर्षीय आया राम खन्ना,  85 वर्षीय प्यार कौर और 84 वर्षीय सुखबीर जैन शामिल थे। संचार लेखा हरियाणा की नियंत्रक शैरोन शेफाली गुप्ता ने बताया कि उनके कार्यालय द्वारा प्रतिवर्ष पेंशन धारकों को 76 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाती है। पेंशन धारकों के लिए आयोजित किए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 219 पेंशन धारकों के स्वास्थ्य की जांच की गई और आवश्यकतानुसार दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं।  इस अवसर पर संयुक्त दूरसंचार लेखा डा. मनदीप सिंह, प्रीतइंद्र सिंह पडडा, अजय कुमार नागपाल, प्रवर  नीता उप्पल, ओम प्रकाश, सुरेंद्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी बलकेश वत्स, जोन प्रभारी मनदीप सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X