भिवानी - हरियाणा सरकार, शिक्षा विभाग, हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी तथा प्रशासन द्वारा शिक्षा का स्तर ऊँचा उठाने की प्राथमिकता तथा परीक्षा तंत्र में पारदर्शिता के प्रति वचनबद्धता के चलते हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) प्रदेशभर में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित यह परीक्षा पूर्णतया नकलरहित संचालित हुई तथा परीक्षार्थियों की उपस्थिति 90 प्रतिशत रही।इस आशय की जानकारी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने आज यहाँ दी। उन्होंने कहा कि उनकी अगुवाई में एचटेट परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में परीक्षा में नकल का कोई भी केस नहीं पकड़ा गया है।