Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

शांतिपूर्वक संपन्न हुई एचटेट की परीक्षा, 90 फीसदी हाजिरी रही

Updated on Monday, December 25, 2017 08:57 AM IST

भिवानी - हरियाणा सरकार, शिक्षा विभाग, हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी तथा प्रशासन द्वारा शिक्षा का स्तर ऊँचा उठाने की प्राथमिकता तथा परीक्षा तंत्र में पारदर्शिता के प्रति वचनबद्धता के चलते हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) प्रदेशभर में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित यह परीक्षा पूर्णतया नकलरहित संचालित हुई तथा परीक्षार्थियों की उपस्थिति 90 प्रतिशत रही।इस आशय की जानकारी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने आज यहाँ दी। उन्होंने कहा कि उनकी अगुवाई में एचटेट परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में परीक्षा में नकल का कोई भी केस नहीं पकड़ा गया है। इस परीक्षा में शिक्षामंत्री, हरियाणा रामबिलास शर्मा द्वारा तथा बोर्ड अध्यक्ष व सचिव द्वारा स्वयं लगातार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा बोर्ड मुख्यालय स्थित हाई-टैक कंट्रोल रूम में प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों की मानिटरिंग भी की।

उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में नकल व अन्य हस्तक्षेप रोकने के लिए कड़े इंतजामों व कड़ी निगरानी में लेवल-1, 2 व 3 के पेपर शांतिपूर्वक संपन्न हुए तथा परीक्षाओं में सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से लाईव कवरेज, आधार-आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति, मैटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग (तलाशी), वीडियोग्राफी तथा जैमर व्यवस्था के चलते बिना किसी हस्तक्षेप के आयोजित हुई।

बोर्ड द्वारा 543 परीक्षा केंद्रों पर 8800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। एचटेट परीक्षाओं के नकल रहित एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए ड्यूटि पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अध्यापकों ने निष्पक्षता से एवं तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। परीक्षा केंद्र पर नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों, संयुक्त टीमों, केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षक अमलों ने परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली। हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी परीक्षा समाप्त होने तक तैनात रहे तथा पुलिस ने अपनी ड्यूटि बहुत कर्त्तव्यनिष्ठा से निभायी। हर परीक्षा केंद्र पर नियुक्त किए गए पुलिसकर्मी अपने निर्धारित समय पर पहुंच गए। उन्होंने हर परीक्षार्थी को नियमानुसार की गई व्यवस्था/प्रक्रिया के दृष्टिगत अंदर जाने दिया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X