चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लघु सचिवालय, पानीपत के परिसर से तामिलनाडू में आई बाढ़ के दृष्टिगत सरकार की ओर से भेजी जाने वाली राहत सामग्री के ट्रकों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने सरकार की आपदा राहत कोष से एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे haryanacmoffice.gov.in पर जाकर मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें।