पानीपत - हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को दिए गए सोनिया गांधी के बयान पर ट्वीट किया है। विज ने लिखा है कि सबको पता हे कि कांग्रेसी गलत काम करने से नहीं डरते, तुम्हारा सबका डीएनए एक है।
नेशनल हैराल्ड केस में मंगलवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सुनवाई थी। जिसके दौरान सोनिया गांधी ने बयान दिया था कि वे इंदिरा गांधी के बहू हैं और किसी से नहीं डरती। इस बात पर निशाना साधते हुए विज ने ट्विट किया है। मेरी सास इंदिरा गांधी है मैं किसी से नही डरती - सोनिया | सबको पता है कांग्रेसी गलत काम करने से नही डरते तुम्हारा सबका डीएनए एक है।
राहुल गांधी और वाड्रा पर भी किया था ट्विट स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक दिन पहले ट्विट करके कहा था कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़कर, राबर्ट वाड्रा के साथ मिल कर प्रापर्टी डीलर की दुकान खोल लेनी चाहिए, जिसका नाम राहुल एण्ड वाड्रा प्रॉपटी डीलर्स हो, विज के इस ट्विट पर कांग्रेस नेताओं ने अनिल विज की निंदा की।