सोनीपत - शहरी स्थानीय निकाय, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद तक पेंशन पहुंचाना उनकी सरकार का पहला लक्ष्य है। पेंशन में बिचौलियों को खत्म कर भ्रष्टाचार को खत्म करना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। जैन खरखौदा उपमंडल के गांव झरौठी, गढ़ी सिलाना, सिलाना और खुर्मपुर गांवों में आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबधित कर रही थी।
जैन ने प्रदेश सरकार पेंशन को लेकर अपने चुनाव में किए गए वायदे को भी पूरा कर रही है। जनवरी माह की जो पेंशन अब आपको फरवरी माह में मिलेगी वह 1200 से बढ़कर 1400 रुपए मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रही है। विभिन्न बीमा योजनाओं के तहत लोगों को लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा मुद्रा बैंक योजना के तहत छोटा व्यवसाय करने वालों को भी साहूकारों के चंगुल से बचाया जा रहा है।