Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

इनेलो, कांग्रेस बाहर कर भाजपा ने किए प्रस्ताव पारित

Updated on Wednesday, December 02, 2015 15:53 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा विधानसभा के दो दिवसीय विशेष शीतकालीन सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही विपक्ष द्वारा जबरदस्त हंगामे के बीच दो बार स्थगित करनी पडी। इनेलो व कांग्रेस के सदस्यों ने जब सदन की कार्यवाही नही चलने दी तो स्पीकर ने चेतावनी के बाद पहले कांग्रेसी सदस्यों को और उसके थोडी देर बाद इनेलो के सदस्यों को नेम कर दिया।

 

हालांकि बाद मे सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुरोध पर स्पीकर ने नेम किए गए इनेलो व कांग्रेस के सदस्यों को बहाल कर दिया लेकिन वे पुन: सदन में नही पहुंचे। स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष के पास सदन की कार्यवाही में भाग लेने का बुलावा भी भेजा लेकिन समस्त विपक्ष ने कार्यवाही में भाग लेने से इंकार कर दिया। शून्य काल शुरू होते ही कांग्रेस ने धान खरीद घोटाले को लेकर फिर सरकार को घेरना चाहा और सरकार पर यह आरोप लगाते हुए मुद्दे पर पुन: चर्चा करवाने को कहा कि बीते कल सरकार ने सदन को गुमराह करने का काम किया।

 

जब स्पीकर ने उक्त मुद्दे पर चर्चा करवाने से इंकार कर दिया तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व करण सिंह दलाल को छोड कांग्रेस के सभी सदस्य स्पीकर के आसन के समक्ष पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे । जवाब में सत्तारूढ़ भाजपा विधायकों ने भी कांगे्रस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भारी शोरगुल के बीच स्पीकर ने 11:05 बजे सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही के स्थगित होने के बाद भी कांग्रेस व भाजपा के सदस्यों की नारेबाजी चलती रही।

 

बाद में सदन में ही इनेलो व कांग्रेस ने अलग-अलग से सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की। बाद में जब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो कांग्रेस के सदस्य फिर वेल में आ गए और फिर से नारेबाजी शुरू की तो डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने सदन की कार्यवाही फिर 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी। एक बार फिर जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो कांगे्रस फिर वेल में आ गई और नारेबाजी शुरू कर दी।

 

 

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X