Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

नई खेल एवं शिक्षा नीति युवाओं के विकास में मील का पत्थर – रामिबिलास शर्मा

Updated on Friday, November 20, 2015 09:48 AM IST

चण्डीगढ़ - हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लागू की नई खेल एवं शिक्षा नीति युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। वे राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेन्द्रगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय 50वीं हरियाणा राज्य स्तरीय बालीबाल-बेसबाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ करने उपरांत छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनसमूह को संबाधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा में शिक्षा एवं खेलों के स्तर को सुधारने के प्रति गंभीरता एवं संजीदगी के साथ कार्यरत है। हिन्दुस्तान की भूमि वीरों, मेहनतकश किसानों एवं वैज्ञानिकों की भूमि है। हमारे देश में अनेकता में एकता है। यहां के संस्कार एवं संस्कृति का कोई सानी नहीं है। भारत की बहुमुल्य संस्कृति से रूबरू होने के लिए चीन के लोग भी एक फरवरी 2016 से फरीदाबाद में शुरू होने वाले हस्तशिल्प मेले में आएंगे और चीन इस मेले का सहभागी देश होगा।

 

उन्होंने कहा कि वे हाल ही में चीन का दौरा करके लौटे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के माडल स्कूलों में विद्यार्थियों को विज्ञान सहित विभिन्न संकायों की स्थापना के साथ-साथ लैबोरेट्ररी आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रति विशेष जोर दे रही है ताकि देश के भविष्य के निर्माता बच्चे योग्य नागरिक बन कर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने बताया कि माडल संस्कृति स्कूल महेन्द्रगढ़ में घोषित 14 कमरों के निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

 

उन्होंने महेन्द्रगढ़ की सबसे प्राचीन श्री गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पर आयोजित समारोह में भी शिरकत की और कहा कि गौवंश की सुरक्षा, संवर्धन एवं संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने देश का सबसे सशक्त अधिनियम लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीमार, बेसहारा एवं घायल गायों के उपचार एवं रख-रखाव के लिए गौ-अभ्यारण स्थापित करवाने पर जोर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X