जींद - बाबा साहिब डा.भीमराव अम्बेडकर को युग पुरूष के रूप में जाना जाता रहेगा। उन्होनें आजादी के समय पर विदेशी ताकतों को देश से बाहर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के बाद कैसा भारत होगा, यह अपने विवेक व बुद्धिबल से सिद्ध करके दिखाया और देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ट सविंधान दिया।
यह बात हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने डा. भीमराव अम्बेडकर के छात्रावास भवन में डा. भीमराव अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिसव पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। वित्त मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद बाबा साहिब ने देश के लोगों को एक ऐसा संविधान दिया। जिसमें गरीब व उपेक्षित वर्ग की आवाज की महत्व है। पूरी दुनिया भारत के संविधान के महत्व को समझा है।
आज कृतज्ञ राष्ट्र ऐसे महान चिंतक शिक्षाविद्ध को श्रद्धांजलि देता है। उन्होने कहा कि बाबा साहिब ने कलम व बुद्धि के बल पर अपनी विशेष पहचान बनाई। देश का ऐसा संविधान जो लिखित है। करोड़ों लोगों के हितों की वकालत करता है और मजबूत लोकतंत्र भारत की विशेष पहचान है। उन्होनें कहा कि अंग्रेज शासक यह मानते थे कि आजादी मिलने के बाद भारत के लोग इस आजादी को सहेज कर नही रख पाएंगें और वे लम्बे समय तक आजाद नहीं रह पाएगें।
वित्त मंत्री ने कहा कि बाबा साहिब ने देश के लोगों को एक ऐसा संविधान दिया जिसमें 36 बिरादरी के लोगों के हित सुरक्षित है। आजादी के बाद भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा और आज भारत दुनिया सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र देश है। इस मौके पर वित्त मंत्री ने बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।