Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

सैलजा की जातीय पक्षपात की टिप्पणी पर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित

Updated on Friday, December 04, 2015 10:56 AM IST

नई दिल्ली - राज्यसभा में गुरुवार को भी कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के उस दावे पर सत्तापक्ष और विपक्ष में ठनी रही, जिसमें उन्होंने गुजरात के एक मंदिर में जातीय आधार पर अपने साथ भेदभाव की बात कही है। इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही भोजनावकाश से पहले तीन बार स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही सबसे पहले सुबह 11.44 बजे स्थगित की गई।

 

दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने बुधवार के उस बयान पर खेद जताया, जिसमें उन्होंने सैलजा के दावे को 'बनावटी भेदभाव' कहा था। विपक्षी सदस्यों का विरोध समाप्त नहीं हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार फिर दोपहर 12.07 बजे 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म करने के लिए सभापति हामिद अंसारी ने एक बैठक भी बुलाई। लेकिन, इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन पाई।

 

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा। हंगामे को देखते हुए उप सभापति पी.जे. कुरियन ने सदन की कार्यवाही 12.17 बजे फिर स्थगित कर दी। इससे पहले बुधवार को भी सैलजा के इस दावे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी हो गई थी, जिसके कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी थी। राज्यसभा में सदन के नेता अरुण जेटली ने बुधवार को संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था कि सैलजा के दावे मंदिर की आगंतुक पुस्तिका में लिखी उनकी ही बातों से मेल नहीं खाते, जिसमें उन्होंने मंदिर की प्रशंसा की है। इस पर सैलजा ने कहा कि उन्होंने अपनी टिप्पणी में स्पष्ट कर दिया है कि मुख्य द्वारका मंदिर में ऐसा नहीं था। वहां पुजारी बहुत अच्छे थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X