Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पेंशन को सीधे लाभपात्र के खातों में डालने की प्रक्रिया आरम्भ - कविता जैन

Updated on Saturday, December 05, 2015 09:21 AM IST

चण्डीगढ - हरियाणा की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन ने अंतर्राष्टरीय नि:शक्त एवं वृद्धजन दिवस के अवसर पर हर जिले से 105 जरूरतमंद नि:शक्त पेंशन धारकों को छह माह की अग्रिम पेंशन देने की घोषणा की है। आगामी जनवरी 2016 सेे उन्हें यह पेंशन उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

इसके अलावा सभी 21 जिलों में नि:शक्त एवं विकलांगों को विशेष उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जैन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के डॉ राधाकृष्णन आडिटोरियम में अंतर्राष्टरीय नि:शक्त एवं वृद्धजन दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बोल रही थीं। पेंशन सीधे खातों में उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय सामाजिक पेंशनों के वितरण में बड़ी अनियमितताओं का पता चला है, जिसकी जांच की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि पूरे सिस्टम को ऑनलाइन करने और पेंशन को सीधे लाभपात्र के खातों में डालने की प्रक्रिया आरम्भ की गई है, जिसके बाद से 60 हजार से ज्यादा अपात्र व्यक्तियों के नाम अपने आप कट गए हैं। वृद्धों के कल्याण के लिए 2186.54 करोड़ मंत्री कविता जैन ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में निशक्तजनों के कल्याण के लिए 240 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार, वृद्धों के कल्याण के लिए 2186.54 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है, जोकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कुल बजट का 86 प्रतिशत से अधिक है।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। व्यवसायिक एवं घरेलू प्रतिष्ठानों में रैम्प उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार को प्रत्येक सरकारी भवन में निशक्त जनो के अनुरूप रैम्प बनवाने का प्रोपोजल भेजने तथा शहरी निकाय संस्थाओं में रैम्प बनवाने अनिवार्य करने की घोषणा की। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने निजी प्रापर्टी मालिकों से भी अपने व्यवसायिक एवं घरेलू प्रतिष्ठानों में रैम्प बनवाने का आग्रह किया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X