Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा में हुए नेपाली मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म व हत्या में 7 को मृत्युदंड

Updated on Tuesday, December 22, 2015 15:25 PM IST

रोहतक - हरियाणा के रोहतक की एक विशेष अदालत ने नेपाल की रहने वाली एक मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के अपराध में सात दोषियों को मौत की सजा सुनाई। महिला के साथ हुई दुखद घटना इसी वर्ष फरवरी की है, जब वह इलाज के लिए रोहतक आई थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल ने दोषी पाए गए सातों अपराधियों को मौत की सजा सुनाई।

 

अदालत ने इसके अलावा सभी अपराधियों, पदम, पवन, सुनील, सरवार, राजेश, सुनील और मनबीर पर 1.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सभी अपराधी 20-30 आयुवर्ग के हैं। रोहतक से 20 किलोमीटर दूर रोहतक-हिसार राजमार्ग पर चार फरवरी को गांव वालों को बाहु अकबरपुर के नजदीक एक खेत में महिला का शव विकृत अवस्था में मिला था। पोस्ट मार्टेम रिपोर्ट के अनुसार, महिला के गुप्तांगों में कुछ चीजें डाली गई थीं। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, प्रताड़ित किया गया और उसके बाद बर्बरता से हत्या कर दी गई।

 

महिला की खोपड़ी में फ्रैक्चर था और उसके कुछ अंगों को संभवत: पशुओं ने नोच खाया था। पीड़िता एक फरवरी से ही लापता था, जिसके बाद उसकी बहन और रिश्तेदारों ने रोहतक पुलिस से शिकायत की। हालांकि पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की और न ही तत्काल पीड़िता की खोजबीन ही शुरू की। पीड़िता कुछ महीने पहले ही रोहतक के परास्नातक चिकित्सा संस्थान (पीजीआईएमएस) में उपचार कराने के लिए नेपाल से आई थी।

 

हरियाणा पुलिस ने मामले में नौ लोगों को आरोपी बनाया। उनमें से एक आरोपी ने जहां खुदकुशी कर ली, वहीं एक अन्य आरोपी वारदात के समय किशोर था और उसके खिलाफ अलग से सुनवाई चल रही है। इस मामले में कार्रवाई न करने के कारण चारो ओर से हरियाणा पुलिस को आलोचना झेलनी पड़ी। रोहतक में पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X