Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हर खेत को पानी योजना के तहत सुक्ष्म सिंचाई पायलट परियोजना का शुभारंभ

Updated on Sunday, December 24, 2017 08:29 AM IST

चण्डीगढ - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने झज्जर के गांवों सुबाना और अमादलपुर में हर खेत को पानी योजना के तहत सुक्ष्म सिंचाई पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। नहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की ओर से शुरू की इन सिंचाई पालयट  परियोजनाओं पर कुल 338 लाख रूपये की धनराशि खर्च हुई है और सौर उर्जा पर आधारित पर आधारित ड्रिप (टपका) सिंचाई प्रणाली से लगभग 254 हैक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी।

कृषि मंत्री धनखड़ ने योजना के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सुबाना में 97 हैक्टेयर और अमादलपुर में 157 हैक्टेयर कृषि भूमि पर ईजरायल की तर्ज पर सिंचाई होगी। भूमि कृषि मंत्री ने अमादलपुर के खेतों में इस परियोजना का शुभारंभ किया तो फव्वारा चलता देख मौके पर उपस्थित किसानों ने एकाएक कहा कि यह तो किसानों के लिए वरदान साबित होगी।

उन्होंने कहा कि यह जल क्रांति है। सिंचाई के क्षेत्र में हरियाणा का मानचित्र बदलने की कथा है। किसानों को खादानों से बागवानी की तरफ बढ़ावा देने का द्वार खुला है। प्रदेश में सिंचाई के पानी के घाटे को सरप्लस में बदलने की योजना है। बिजली, पानी और अनुदान के बचत करने की योजना है। प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए काफी धन खर्च करना पड़ता है, हरियाणा में सिंचाई के पानी की बहुत कमी है। इन्ही समस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने हर खेत को पानी देने का सकंल्प लिया। इजरायल दुनिया ऐसा देश है जहां पानी की बहुत कमी है और टपका सिंचाई से उन्होंने इस कमी को दूर किया है।

हमने भी ईजरायल की सिंचाई योजनाओं का अध्ययन कर यह सपना देखा कि हम भी ईजरायल की तर्ज पर अपने किसानों को सिंचाई की सुविधा मुहैया करवाएंगे। करीब अढ़ाई साल पहले इस योजना को अमलीजामा पहनाने पर कार्य शुरू हुआ और कुछ दिनों पहले पेहवा में इस योजना का शुभारंभ हुआ। आज अपने किसानों के बीच हर खेत को पानी की योजना के तहत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से खेत में फसल की सिंचाई होते देख मेरा सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो सपने देखते हैं वहीं सपनों को साकार भी करते हैं। आज क्षेत्र के इन दो गांवों में ईजरायल की तर्ज पर फसल की सिंचाई का शुरू होना एक और नए खुशहाल दौर की शुरूआत है।

कृषि मंत्री श्री धनखड़ ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी किसान टपका सिंचाई प्रणाली को अपनाएं। सरकार किसानों को हर संभव मदद को तैयार है। इसके लिए किसानों को मिलकर अपने गांव में योजना के प्रारूप को समझकर अपनाना होगा।  सरकार भी इस योजना को सामूहिक रूप से अपनाने वाले किसानों को अनुदान देने की योजना बनाने पर विचार कर रही है। श्री धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में लगभग 91 लाख एकड़ भूमि को सिंचित करने की जरूरत होती है। प्रदेश को लगभग साठ लाख एकड़ फीट पानी भाखड़ा डैम तथा 40 लाख एकड़ फीट पानी यमुना से मिलता है। जो हमारी जरूरत का लगभग पांचवा हिस्सा ही है। सिंचाई की जरूरत को पूरा करने के लिए किसान जमीन से जल दोहन करते हैं जो काफी मंहगा साबित होता है।भूजल दोहन से भूजल स्तर निंरतर गिरने से प्राकृतिक असंतुलन भी हो रहा है। टपका सिंचाई प्रणाली भविष्य में सिंचाई के पानी की जरूरत को पूरा करने कारगार साबित होगी।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X