चंडीगढ़ - भारत सरकार की तरफ से नेशनल हैल्थ मिशन के तहत कार्ययोजना 561.62 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। पंजाब की तरफ से भेजी कार्ययोजना को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से प्रशासनीक मंजूरी भेज दी गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव विनी महाजन ने दी। प्रमुख सचिव ने बताया कि नि:शुल्क व सबसिडी वाली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 198.92 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। इनमें नि:शुल्क व सबसिडी वाली स्वास्थ्य सेवाओं में गर्भवती महिलाएं, बच्चे, पांच साल तक की नन्हीं बच्चियों के नि:शुल्क इलाज व दवाइयां, स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की नि:शुल्क स्क्रीनिंग व टीकाकरण शामिल हैं।