Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब पुलिस ने किया शातिर लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़

Updated on Thursday, July 16, 2015 12:20 PM IST

संगरूर - संगरूर पुलिस ने भलवान गांव के निकट कल देर रात एक लुटेरा गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 4 पिस्तौल, 10.76 लाख रुपये की नकदी, 13 मोबाइल फोन, 4 मोटरसाइकल और एक कार बरामद की है। पटियाला रेंज जोन-1 के पुलिस महानिरीक्षक पीएस गिल ने बताया कि गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने न केवल पातड़ां में लूटी गई नकदी बरामद कर ली, बल्कि इनसे पूछताछ कर मानसा, पटियाला, बठिंडा और बरनाला जिलों में हुई अनेक आपराधिक वारदातों को भी सुलझा लिया है।

 

उन्होंने बताया कि पकड़े गये गिरोह के सदस्यों की शिनाख्त दिड़बा के दिवानगढ़ कैम्पर निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ काला, हैप्पी सिंह उर्फ रिम्पी, बसंत सिंह और खनल खुर्द निवासी गोबिंद सिंह के रूप में की गई है। ये सभी 20 से 30 वर्ष की उम्र के हैं। गिल के अनुसार गिरोह के सदस्यों की मूवमेंट को लेकर एक गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएस टीम ने भलवान गांव के निकट नाका लगा कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनकी कार की तलाशी लेने पर पुलिस को इसमें से 32 बोर के तीन पिस्तौल, 10 कारतूस, एक 315 बोर का पिस्तौल, दो कारतूस तथा गर्ग बस सर्विस के 3 हस्ताक्षरित चेक बरामद किये गये।

 

पूछताछ में इन्होंने गर्ग बस सर्विस के एक कर्मचारी से गत 22 जून को 13.40 लाख रुपये लूटने की बात भी कबूल की, जो इस राशि को बैंक में जमा कराने जा रहा था। गिरोह के सदस्यों ने विभिन्न वारदातों को अंज़ाम देकर 15.70 लाख रुपये लूटे और इनसे उन्होंने एक कार तथा 50 हजार रुपये के उत्तर प्रदेश से पिस्तौल खरीदे। गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के बाद इनसे लूटे गये 13 मोबाइल फोन, 4 मोटरसाइकल भी बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि गोबिंद सिंह राजस्थान के कोटा में एक अपहरण के मामले में भगोड़ा अपराधी है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X