Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

खालसा का आरोप अन्य पार्टियों से आए मौका परस्तों से पंजाब आप में दरार

Updated on Monday, July 20, 2015 12:25 PM IST

चंडीगढ़ - आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने रविवार को कहा कि पार्टी की पंजाब इकाई में अंतर्कलह की मुख्य वजह अकाली दल तथा कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों से आए मौका परस्तों को शामिल किया जाना है। श्री खालसा ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में केवल पंजाब की जनता ने ही आप को मान देते हुए चार योग्य उम्मीदवारों को जिताकर आप का अस्तित्व बचाया था। पार्टी में गुटबाजी का मामला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नोटिस में बहुत पहले लाकर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया था, लेकिन कोई नतीजा अब तक नहीं निकला। लगता है कि श्री केजरीवाल संजय सिंह और सुच्चा सिंह छोटेपुर पर ज्यादा भरोसा करते हैं।

 

पार्टी पूरी तरह दो धड़ों में बंट चुकी है। चारों सांसदों में से भगवंत मान प्रभावी गुट की तरफ हैं तो डा. धर्मवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा और प्रो. साधू सिंह को दरकिनार करने का प्रयास किया जा रहा है। आलाकमान में इन सांसदों की बात नहीं सुने जाने के कारण मजबूरन ये अपनी बात सार्वजनिक करने को मजबूर हो गए हैं। श्री खालसा ने कहा कि श्री केजरीवाल को निष्ठावान नेताओं की जरूरत नहीं है। वे ऐसे नेताओं पर भरोसा कर रहे हैं जिन्हें पंजाब की राजनीति का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को हम घास नहीं डालते थे, वे आज चौधरी बन हमारे खिलाफ बोलकर हमारी छवि को खराब कर रहे हैं।

 

सबसे बड़ी बात तो यह है कि वे आप पार्टी की छवि धूमिल कर रहे हैं, जिससे जनता पशोपोश में है। ये लोग कोई और नहीं वे हैं, जो विभिन्न पार्टियों से आए हैं और अकाली-कांग्रेस के इशारे पर आप को खत्म करने में लगे हैं। ऐसे में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का सत्ता में आने का दावा खोखला साबित हो सकता है। श्री खालसा ने कहा कि पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को हाशिए पर पहुंचाकर खुद चौधरी, दलाल बन बैठे लोग आप पार्टी में अपने चहेतों को शामिल कर सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने निर्वाचन क्षेत्र में घूम रहे हैं और अपने वोटरों की राय ले रहे हैं।

 

डा. धर्मवीर गांधी का कहना है कि सांसद भगवंत मान के अनुसार संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले पार्टी की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें आपसी कलह के हल होने की संभावना है। हम आज भी एक आंदोलन तथा गैर सरकारी संगठन (एनजीओ)हैं। पंजाबियों ने हम पर भरोसा जताया और अब भी वे विधानसभा चुनाव में हमें जिताएंगे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X