शाहपुरकंडी -रणजीत सागर बांध परियोजना की रेगुलेटरी कमेटी की आपातकाल बैठक कमेटी के अध्यक्ष निगरान अभियंता एसके गुरनाल की अध्यक्षता में मुख्य अभियंता के कार्यालय में हुई। बैठक में निगरान अभियंता आरएल मित्तल, निगरान अभियंता आरएल औजला, अभियंता अनुराग ग्रोवर, अभियंता व्यास देव, अभियंता केसी भगत, अभियंता एमएल सभ्रवाल, अभियंता हरजिंदर सिंह, पावर कारपोरेशन के डिप्टी चीफ इंजीनियर मुखतियार सिंह के अलावा अन्य बांध परियोजना एवं पावर कॉम के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में रणजीत सागर झील में आने वाले पानी को देखते हुए रणजीत सागर बांध की सुरक्षा हेतु सोमवार को 30000 क्यूसिक पानी छोडऩे का निर्णय लिया गया, जिसकी जानकारी सिविल आथोरिटी एवं उच्च अधिकारियों की जानकारी हेतु सुरक्षा के मद्देनजर भेज दी गई है।