गुरुदासपुर - पंजाब के गुरुदासपुर में सोमवार की सुबह आतंकियों ने हमला किया। आतंकियों ने जम्मू जा रही बस और दीनानगर पुलिस स्टेशन पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि सेना की वर्दी में आए दो-तीन हमलावरों ने सबसे पहले बस अड्डे और फिर थाने को निशाना बनाया। इस हमले में घायल एक पुलिस वाले की मौत हो गई है जबकि दस घायल हैं। फिलहाल फायरिंग जारी है, मुकाबले के लिए सेना बुलाई गई है।
जानकारी के मुताबिक, बस अड्डे पर फायरिंग करने के बाद हमलावरों ने थाने के सामने अपनी ऑल्टो कार खड़ी कर फायरिंग की। इस फायरिंग में एसएचओ भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार से निकलने के बाद फायरिंग करते हुए हमलावर सीधे थाने में घुस गए हैं। फिलहाल वे थाने के अंदर से ही फायरिंग कर रहे हैं।