संगरूर- ट्यूबवेल में करंट उतरने से एक युवक को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव लहल कलां में रहने वाला प्रदीप सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई करता था। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। परीक्षा के बाद वह अपने गांव आया हुआ था और अपने पिता के साथ खेत में काम कर रहा था।
इसी दौरान ट्यूबवेल की मोटर के ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल गया। उसने ट्रांसफार्मर का स्विच ऑफ कर फ्यूज लगा दिया। जब उसने ट्रांसफार्मर की स्विच दोबारा चालू किया तो वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद किसानों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए सिरसा के अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त ही उसकी मौत हो गई।