बटाला - बटाला में 17 साल की नाबालिग लड़की के दो सौतेले भाइयों और दो रिश्तेदारों ने बार-बार दुष्कर्म किया। इससे लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद उसके सौतेले पिता व मामी ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस की तरफ से कारवाई करते हुए सौतेले भाइयों, रिश्तेदारों, पिता, मामी व डाक्टर समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। बटाला के एक गांव की रहने वाली 17 साल की नाबालिग मीनू (काल्पनिक नाम) ने बताया कि दिसंबर 2014 में उसके सौतेले भाई दविंद्र सिंह की शादी थी तब बटाला का रहने वाला उनका रिश्तेदार सोनू उनके घर आकर काफी दिन रहा।