श्री आनंदपुर साहिब - आध्यात्मिक नेता रामदेव ने आज गुरु नानक देव को योग का आदर्श बताते हुए सिख समुदाय के जुझारूपन की प्रशंसा की। श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस के अवसर पर यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं गुरु नानक देव को योग के आदर्श के तौर पर समझता हूं।’ योग गुरु ने कहा, ‘योग महज व्यायाम नहीं है। वास्तव में यह किसी व्यक्ति की पूरी जिंदगी है।’
उन्होंने कहा कि देश की राजनीतिक प्रणाली को ‘स्वच्छ’ करने में लंबा वक्त लगेगा। सिख समुदाय की प्रशंसा करते हुए रामदेव ने कहा कि समय पडऩे पर उन्होंने हिंदुओं की रक्षा की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीआनंदपुर साहिब का 350वां स्थापना दिवस पूरे देश में मनाया जाना चाहिए।