होशियारपुर - कबूतरवाजी के नाम पर कथित तौर पर 5 युवकों से 6 लाख 35 हजार की ठगी करने के आरोप में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुातबिक सोडी सिंह निवासी दसूहा, जगजीत सिंह निवासी भोगपुर, महेंदर सिंह, तेजा सिंह निवासी सगरां, मंगता सिंह निवासी दसूहा ने जिला पुलिस प्रमुख के पास दी अपनी शिकायत में बताया था कि उनको इंगलैंड भेजने की बात ट्रैवल एजेंट फूला सिंह व उसके पुत्र डैनिम डडवाल उर्फ हरसिमरन सिंह निवासी अरोड़ा कालोनी ने कहा कि वे लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं और बाद में जाने वाले को कोई समस्या नहीं आती।
उन्होंने उनको अपनी बातों में फांस कर उनसे 6 लाख 35 हजार रुपये ले लिए लेकिन इसके बाद न तो उन्हें विदेश भेजा न ही उनके रुपये वापस किए। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।