खरड़ (मोहाली) - मामला पंजाब के खरड़ (मोहाली) का है। स्थानीय गांव झंजेड़ी में एक युवक ने साढ़े चार साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। वहां खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर और लड़की के परिजनों के वहां आने पर युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बच्ची की मां ने बताया कि 21 जून की दोपहर उसकी बच्ची गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी वहां पड़ोस में रहने वाला अमनदीप पहुंच गया। वह बच्ची को उठाकर बाड़े में ले गया। साथ ही बच्ची से अश्लील हरकतें करने लगा। इतने में वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया। इसी बीच वह भी वहां पर पहुंच गई। बच्ची के पिता भी आ गए। उन्होंने गांव के गण्यमान्यों को पूरी बात बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।