मोहाली - पुलिस ने काला कच्छा गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गये व्यक्तियों के नाम डांगी राम, सन्नी, गुरपाला, निधी, कुलदीप और कृष्णु हैं। जानकारी अनुसार गुरपाला नामक व्यक्ति रोपड़ व मोहाली अदालत से भगोड़ा करार दिया हुआ है जबकि निधी नामक व्यक्ति शाहाबाद (हरियाणा) का भगोड़ा है। पुलिस पूछताछ में इन व्यक्तियों ने पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव मुल्लांपुर में एक फार्म हाउस पर हमला करके सोने-चांदी के गहने लूटने की वारदात को माना है।
पुलिस ने इस वारदात का काफी सामान भी इस गैंग से बरामद किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव नैण, सलेटी क्षेत्र और जिला ऊना के कई गांवों में चोरी व लूटमार की घटनाएं भी कबूली हैं। इस गिरोह के सदस्य अकसर रात के समय सोए हुए लोगों पर हमला करके लूटमार की घटनाओं को अंजाम देते थे।