लुधियाना - भाई रंधीर सिंह नगर के निकट सिधवां कैनाल में आज एक और युवक के डूबे जाने से गत दस दिनों में यहां मरने वालों की संख्या छह हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नहर में नहाने गये युवक की पहचान बसंत कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कंवलजीत सिंह नामक एक कारोबारी की कोठी में घरेलू नौकर था। बसंत कुमार ने अपने सहयोगी सरोज कुमार से नहाने की इच्छा व्यक्त की। दोनों अभी नहर में घुसे ही थे कि बसंत कुमार का पांव फिसल गया और तेज पानी के बहाव उसे अपने साथ बहा कर ले गया।