मोहाली - मोहाली में बलौंगी में अस्थायी म्यूजियम में पड़ी सिखी विरासत को बचाने के लिए सोमवार को आर्टिस्ट परमिंदर सिंह व अन्य हड़ताल पर बैठ गए। म्यूजियम का समर्थन भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर ने भी किया है। गमाडा की ओर से म्यूजियम को तोडऩे के लिए दो दिन का समय दिया गया है।
उधर, परमिंदर सिंह ने कहा कि अगर गमाडा की ओर से म्यूजियम को तोड़ा गया तो प्रदर्शन व भूख हड़ताल की जाएगी। किसान यूनियन व परमिंदर सिंह ने गमाडा से चार कनाल जगह की मांग की है। म्यूजियम को बनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को सिख इतिहास से रू-ब-रू करवाना है।