अमृतसर - आम आदमी पार्टी ने स्पेशल नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम की ओर से 16 जून को फर्जी एनकाउंटर बना कर मारे गए शिअद के वार्ड प्रधान मुखजीत सिंह मुक्खा की घटना की निंदा की है। आम आदमी पार्टी ने इस कांड की भर्त्सना करते हुए बादल सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आप के जिला कन्वीनर हरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने किसी खास मकसद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है।
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की ओर से इस मामले को लेकर निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। चूंकि मामला पंजाब पुलिस से संबंधित है। बादल सरकार ने तो इस मामले पर पर्दा ही डालना है, ताकि उसकी बदनामी न हो। इसलिए इस केस की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई लोगों के सामने आ सके।