हरियाणा ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि बेहतर वित्तीय प्रबन्धन वाले राज्यों के लिये बाजार उधारियों का स्तर बढाया जाना चाहिए,क्योंकि कुल बाजार उधारियों में राज्यों के हिस्सों में गिरावट हो रही है, जबकि केन्द्र का हिस्सा बढ़ रहा है। इससे राज्यों की संसाधन उपलब्धता पर प्रतिकूल असर पड़ा है।