Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

राज्य सरकार के विभिन्न निगमों या विभागों द्वारा चलाई जा रही सोसायटीज के भुगतान बिल टे्रजरी में भेजे जाएंगे - वित्त विभाग

Updated on Thursday, January 17, 2013 14:24 PM IST

चण्डीगढ़  - हरियाणा वित्त विभाग ने निर्णय लिया है कि राज्य सरकार के विभिन्न निगमों या विभागों द्वारा चलाई जा रही सोसायटीज को किसी भी प्रकार की खरीद या किसी कार्य के लिए वित्त वर्ष की समाप्ति पर किए जाने वाले अग्रिम भुगतान पहली मार्च के बाद टे्रजरी में भेजे गए बिल उपरान्त ही स्वीकृत किए जाएंगे।

 वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और उपमंडल अधिकारियों (नागरिक) को निर्देश जारी किए गए हैं।

सरकार के ध्यान में यह भी आया है कि अनेक विभाग राज्य सरकार के विभिन्न निगमों को खरीद या किसी कार्य के लिए वित्त वर्ष के अन्त में अग्रिम भुगतान करते हैं या हरियाणा सरकार के विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न समितियों को फण्ड उपलब्ध करवाते हैं। आम तौर पर ऐसे भुगतानों का इस्तेमाल उक्त वित्त वर्ष में किसी उपयोगी कार्य के लिए नहीं किया जाता क्योंकि किए जाने वाले आवश्यक कार्य या की जाने वाली   खरीद वित्त वर्ष के अन्तिम दिन तक पूरी नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि समितियों या निगमों द्वारा आगामी वित्त वर्ष में कुछ महीनों के लिए  इन फण्डस का उपयोग नहीं किया जाता। इसलिए यह आवश्यक है कि वित्त वर्ष में ली गई किसी भी अग्रिम राशि के  वास्तविक उपयोग बारे टे्रजरी से ली गई राशि की तिथि से एक मास के भीतर या वित्त वर्ष के अन्त तक,जो भी पहले हो, टे्रजरी को सूचित किया जाए। 

उन्होंने कहा कि यदि ली जाने वाली प्रस्तावित अग्रिम धनराशि एक करोड़ रुपये से अधिक है,तो ऐसे बिल टे्रजरी में वित्त वर्ष में 15 फरवरी या उससे पहले प्रस्तुत करने चाहिएं। इसके अतिरिक्त,ऐसे सभी मामले, जहां ऐसी अग्रिम राशि वित्त वर्ष के दौरान ली जाती है, में विस्तृत आकस्मिक बिल 25 मार्च तक टे्रजरी में भेजे जाने चाहिए। ऐसे सभी मामलों मे, जहां निगम या समिति वित्त वर्ष में अपेक्षित कार्य या अपेक्षित खरीद करने में असफल रहती है तो निगम या समिति से फण्डस वापिस ले लिए जाएंगे और वित्त वर्ष के अन्तिम कार्य दिवस तक विभागाध्यक्ष की रसीद उपरान्त राज्य टे्रजरी में वापिस जमा करवाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X