चंडीगढ - हरियाणा सिंचाई विभाग ने तुरंत प्रभाव से ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) के विभिन्न श्रेणियों के 358 पदों के साक्षात्कार अगले आदेश आने तक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिए हैं। इन पदों के लिए 1 अप्रैल, 2012 को विज्ञापन दिया गया था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कमेटियों द्वारा यदि किसी उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए पत्र प्राप्त हुए हैं तो उनसे प्रार्थना की जाती है कि वे साक्षात्कार के लिए रिपोर्ट न करें।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सिंचाई विभाग द्वारा इन पदों की भर्ती बीबीएमबी में होनी थी।